Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले कांग्रेस ने अमेरिकी नीति और व्यापार समझौते पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 17 जून को फ्रांस में प्रस्तावित मुलाकात से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार से भारत के राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की मांग की है।

14 Jun 2026

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले कांग्रेस ने अमेरिकी नीति और व्यापार समझौते पर जताई चिंता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 17 जून को फ्रांस में प्रस्तावित मुलाकात से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार से भारत के राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि भारत को ओमान तट के निकट अमेरिकी कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते तथा अमेरिकी प्रशासन के हालिया रवैये जैसे विषयों पर अपनी चिंताओं को स्पष्ट रूप से सामने रखना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शीघ्र ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। ऐसे में देश के नागरिक यह जानना चाहते हैं कि क्या प्रधानमंत्री अमेरिकी कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत के मुद्दे पर भारत की कड़ी आपत्ति दर्ज कराएंगे और क्या वे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हुई बातचीत में प्रयुक्त भाषा का विषय भी उठाएंगे।

जयराम रमेश ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं। कांग्रेस का आरोप है कि प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के तहत केंद्र सरकार ने ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे भारतीय किसानों और घरेलू उद्योगों के हित प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय द्वारा ट्रंप प्रशासन की टैरिफ व्यवस्था को निरस्त किए जाने के बाद भी भारत सरकार ने इस समझौते की शर्तों पर पुनर्विचार नहीं किया है, जो चिंताजनक है।

कांग्रेस नेता ने अमेरिकी विदेश मंत्री की उस टिप्पणी का भी उल्लेख किया, जिसमें भारत द्वारा अगले पांच वर्षों में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने की संभावित प्रतिबद्धता की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं और भारत को अपने आर्थिक एवं रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए अधिक स्पष्ट और दृढ़ रुख अपनाने की आवश्यकता है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी केंद्र सरकार से अमेरिका के समक्ष भारत की चिंताओं को मजबूती से रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन के सत्ता में आने के बाद भारत के प्रति अमेरिकी रवैया पूरी तरह मित्रतापूर्ण नहीं रहा है। चाहे अमेरिका में कथित रूप से अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों की वापसी का मामला हो, भारतीय उत्पादों पर बढ़े हुए शुल्क हों या आतंकवाद को संरक्षण देने वाले देशों के साथ अमेरिका की बढ़ती नजदीकियां, इन सभी कारणों से द्विपक्षीय संबंधों में कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है।

मनीष तिवारी ने कहा कि ऐसे समय में प्रधानमंत्री से अपेक्षा की जाती है कि वे अमेरिकी प्रशासन के समक्ष भारत की चिंताओं, असंतोष और राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों को स्पष्ट रूप से रखें। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी संप्रभुता, आर्थिक हितों और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहिए।

कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की प्रस्तावित मुलाकात केवल द्विपक्षीय संबंधों के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के आर्थिक, रणनीतिक और कूटनीतिक हितों के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में देश की अपेक्षा है कि भारत अपने हितों की रक्षा के लिए मजबूत और स्पष्ट संदेश दे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले कांग्रेस ने अमेरिकी नीति और व्याप
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 17 जून को फ्रांस में प्रस्तावित मुलाकात से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार से भारत के राष्ट्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News